Breaking Posts

Top Post Ad

रेलवे में बंपर भर्ती : 62 हजार पदों के लिए मांगे आवेदन, ये सरकारी नौकरी सिर्फ इन्हीं युवाओं को मिलेगी

रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप डी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च तक होंगे।
इस भर्ती में दसवीं पास भी आवेदन कर सकते है। इसमें ट्रैक मेंटेनर, गेटमैन, प्वॉइंट मैन, स्विच मैन, हेल्पर (इलेक्ट्रिकल/ मेकेनिकल/ इंजीनियरिंग/ सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन डिपार्टमेंट) सहित अन्य पदों पर भर्ती होगी। 18 से 31 साल के युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट का फायदा मिलेगा। इन भर्तियों के कई पदों के लिए आईटीआई होना अनिवार्य है।


यह रहेगा परीक्षा का पाठ्यक्रम

GROUP D की भर्ती के लिए प्रश्न पत्र में गणित, सामान्य बुद्धिमता और तर्क शक्ति, सामान्य विज्ञान, समसामायिकी, सामान्य जागरुकता विज्ञान-प्रौद्योगिकी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। गणित में संख्या पद्धति, दशमलव, भिन्न, लघुत्तम, समापत्र्य, महत्तम समापवर्तक, अनुपात, समानुपात, प्रतिशत, मेन्सुरेशन, समय, कार्य, समय और दूरी, चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ-हानि, बीजगणित, ज्यामिति, त्रिकोणमति, प्रांरभिक सांख्यिक वर्गमूल, आयु की गणना, कलेण्डर और घड़ी आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

वहीं सामान्य बुद्धमता और तर्क शक्ति में वर्णानूक्रमानुसार और संख्या श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, गणितय सक्रियाएं, संबंधं, प्रतीकों द्वारा प्रस्तुति, जबलिंग, वेन आरेख, आंकड़ा निर्वचन, और पर्याप्ता, निष्कर्ष-निर्णय लेना, समानताएं व अंतर, विश्लेषनात्मक तर्क शक्ति, वर्गीकरण, दिशाएं कथन-तर्क और धारनाएं आदि टॉपिकों से सवाल पूछे जाएंगे। सामान्य विज्ञान में दसवीं स्तर की भौतिकी, रसायन विज्ञान तथा जैविक विज्ञान विषय के प्रश्न पूछे जाएंगे। सामयिकी पर सामान्य जागरुकता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के टॉपिक से खेलकूद, संस्कृति, व्यक्ति-विशेष, अर्थशास्त्र, राजनीति और अन्य महत्वपूर्ण विषयों के सवाल पूछे जाने है।

भारतीय वन सेवा के 110 पदों पर भर्ती

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के लिए 110 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे है। उम्मीदवारों को इसके लिए सबसे पहले सिविल सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा 2018 में शामिल होना होगा। इस परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) सहित अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिए अफसरों का चयन किया जाता है। आवेदन छह मार्च तक होंगे।

प्रांरभिक परीक्षा में परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। प्रथम प्रश्न पत्र में सामान्य अध्ययन, राजनीति विज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल और सामयिक घटनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। यह पेपर 200 अंकों का होगा। प्रश्नपत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। द्वितीय प्रश्न पत्र में जनरल मेंटल एबिलिटी, रीजनिंग, कम्यूनिकेशन स्किल और डिसिजन मेकिंग से संबंधित सवाल होंगे। यह पेपर भी 200 अंकों का होगा। प्रश्नपत्र 2 घंटे में हल करना होगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंक काट लिया जाएगा। प्रांरिभक परीक्षा जून माह में होने की संभावना है। जबकि मुख्य परीक्षा दिसम्बर महीने में होगी।


शिक्षक बनने के सपने को आंसर की का इंतजार

सीकर. प्रदेश में रीट के जरिए होने वाली 35 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा हो चुकी है। अब अभ्यर्थियों को आंसर की का इंतजार है। हालांकि कई कोचिंग संस्थाओं ने अपने स्तर पर रविवार को ही आंसर की जारी कर दी। लेकिन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आंसर की का अभ्यर्थियों को इंतजार है। इसके बाद बोर्ड की ओर से प्रश्न पत्र पर आपत्ति मांगी जाएगी। रीट का परिणाम आने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा।


इन दिनों चर्चा में...

मालदीव में आपातकाल
हिंद महासागर में पड़ौसी देश मालदीव के सुप्रीम कोर्ट की ओर से विपक्षी नेताओं की रिहाई और कुछ सांसदों की बहाली के आदेश देने के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद यामीन के आदेश पर सेना ने चीफ जस्टिस व पूर्व राष्ट्रपति को गिरफ्तार कर लिया। यामीन ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया है। वहां वर्ष 2008 से लोकतांत्रिक सरकार शासन में है।

स्वास्थ्य सूचकांक
विश्व बैंक, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकारों के सहयोग से तैयार और नीति आयोग की ओर से स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्यों की स्थिति को लेकर जारी पहली राष्ट्रीय रैंकिंग में केरल, तमिलनाडु, पंजाब शीर्ष पर है। 21 बड़े राज्यों की श्रेणी में राजस्थान 20 वें नम्बर पर है। रैंकिंग रिपोर्ट स्वस्थ राज्य, प्रगतिशील भारत के नाम से है।

मिसाइल परीक्षण
भारत ने स्वदेश तकनीक से विकसित परमाणु बम ले जाने में सक्षम पृथ्वी-दो मिसाइल का बालासोर ओडिसा से सफल परीक्षण किया है। भूमि से भूमि पर 350 किलोमीटर तक मारक यह मिसाइल 500-1000 किग्रा तक युद्धक सामग्री ले जाने में सक्षम है।

शीत ओलम्पिक
23 वे शीत ओलंपिक खेलों का उद्घाटन 9 फरवरी को प्योंगयोग (दक्षिण कोरिया) में हुआ। उद्घाटन समारोह शांति की थीम पर आधारित था। जहां उतरी और दक्षिणी कोरिया दोनों देशों के एथलीटों ने संयुक्त झंडे के नीचे मार्चफास्ट किया। खेलों का शुभंकर शूहोरूंग नामक सफेद बाघ है।

तैराकी में रिकॉर्ड
उदयपुर की 14 वर्षीय तैराक गौरवी सिंघवी ने सबसे कम उम्र में अरब सागर में 47 किमी की दूरी तय करने का र्कीतिमान बनाया है। गौरवी ने मुंबई के जुहू बीच से गेटवे ऑफ इंडिया तक यह दूरी तय की है।

महत्वपूर्ण प्रश्न

  1. सीमा सुरक्षा बल का फ्रंटियर मुख्यालय राजस्थान में कहां है - जोधपुर
  2. राजस्व बोर्ड का मुख्यालय कहां है - अजमेर
  3. मिट्टी से निर्मित पांचना बांध किस जिले में है - करौली
  4. राजस्थान का सरसों उत्पादन में देश में कौनसा स्थान है - प्रथम
  5. राजस्थान में चूलिया जल प्रताप (चित्तौडगढ़़) किस नदी पर है - चंबल
  6. ‘‘बाबू महाराज’’ का मेला किस जिले में भरता है - धौलपुर
  7. गन्ना उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान का कौनसा जिला प्रथम है - बूंदी
  8. कौनसी नगरी महाकवि माघ की नगरी के तौर पर जानी जाती है - भीनमाल
  9. लोकदेवता गोगाजी का थान सामान्यत: किस पेड़ के नीचे बनाया जाता है - खेजड़ी
  10. मशहूर लोकनृत्य ‘गींदड़’ किस क्षेत्र से सम्बन्धित है - शेखावाटी
  11. राम सा पीर के नाम से प्रसिद्ध सन्त का सही नाम क्या है- बाबा रामदेव
  12. ब्लू पॉटरी से संबंधित किस व्यक्ति को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है - कृपाल सिंह शेखावत
  13. तेरापंथी सम्प्रदाय किस धर्म से जुड़ा है - जैन धर्म
  14. किस नदी को वागड़ व कांठल की गंगा कहा जाता है - माही
  15. भारतीय डाक विभाग ने किस लोकदेवता की फड़ पर डाक टिकट जारी किया है - देवनारायण जी
  16. ‘धारी संस्कार’ राजस्थान में किस जनजाति में प्रचलित है - सहरिया
  17. ‘मेवाड़ के रक्षक’ के रूप में किसे स्मरण किया जाता है - महाराणा प्रताप
  18. जयपुर को गुलाबी रंग से किस शासक ने रंगवाया - महाराजा सवाई रामसिंह द्वितीय
  19. यह किसके लिए प्रसिद्ध है कि ‘चूंडावत मांगे सैनानी, सर काट दे दियो क्षत्राणी’ - सहल कंवर
  20. बोहरा समाज का उर्स कहां भरता है - गलियाकोट (डूंगरपुर)
  21. राजस्थान में पंचायत समिति का प्रधान अपना इस्तीफ किसे देता है - जिला प्रमुख
  22. बांसवाड़ा व डूंगरपुर के मध्य के भू-भाग को किस नाम से जाना जाता है - मेवल
  23. संतरा उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान का कौनसा जिला प्रथम है - झालावाड़
sponsored links:

No comments:

Post a Comment

Facebook