Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

638 शिक्षकों का बढ़ेगा ओहदा, सूची जारी : बेसिक शिक्षा विभाग

फतेहपुर, जागरण संवाददाता : लंबित पड़ी प्रोन्नति प्रक्रिया बेसिक शिक्षा विभाग में चल निकली है। खास बात यह है कि खाली पद और सूची में संख्या बराबर है जिससे सभी को पद मिलने के आसार बढ़ गए हैं।
विभाग की चली और समूची प्रक्रिया ठीक ठाक रही तो बेसिक शिक्षा के प्राथमिक विद्यालयों के मुखिया की कुर्सी खाली नहीं रहने पाएगी। विभाग ने प्रक्रिया शुरू की तो शिक्षकों के चेहरे मुस्कान से भर गए। प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों को भरने के लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी।

काउंसिलिंग के लिए चयनित सूची जारी कर दी। जिसे देखने के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं की भीड़ लगी रही। विभाग ने सूची में शामिल शिक्षक-शिक्षिकाओं को काउंसिलिंग के लिए बुलाया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने बताया कि 633 रिक्त पद हैं। इतनी ही संख्या की सूची जारी की गई है। काउंसिलिंग में आने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ आना है।


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news