Important Posts

Advertisement

Breaking News

Govt Jobs : Opening

काउंसलिंग से वंचित होने की शिकायत : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

काउंसलिंग से वंचित होने की शिकायत
बांदा। बीपीएड डिग्री धारक पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों ने मंडलायुक्त को दिए ज्ञापन में कहा है कि बीएसए द्वारा सभी वर्ग से आवेदन मांगने के बावजूद जारी कटआफ मेरिट में शारीरिक शिक्षा अनुदेशक पिछड़ा वर्ग की कोई रिक्तियां प्रकाशित नहीं की। उन्हें काउंसलिंग से वंचित किया गया है।
ज्ञापन देने वालों में भगवानदीन निषाद, जगरूप, अभिषेक कुमार, पंकज यादव, जितेंद्र कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, रमेश, मुसलिम खां और लखन आदि शामिल रहे। उधर, सीटीईटी उत्तीर्ण डिग्री धारकों ने माडल स्कूलों में वरीयता की मांग की है। सिद्धांत, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, संतोष सिंह, मनोरमा, प्रीति आदि ने मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि माडल स्कूलों का संचालन केंद्रीय विद्यालय स्तर पर होना है। लिहाजा केंद्रीय टीचर पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाए।


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news