Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

हाई टेक जालसाजी , बांट रहे हैं फर्जी मार्कशीट व डिग्रियां : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

हाई टेक जालसाजी : फर्जी वेबसाइटें बना बांटी जा रहीं बुंदेलखंड विवि की डिग्रियां
झांसी। फर्जी मार्कशीट और डिग्रियां बनाने वाले गिरोह ने फर्जीवाड़ा करने के लिए हाई टेक तरीका अपना लिया है। अब जालसाज बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की फर्जी वेबसाइटें बनाकर लोगों को फर्जी मार्कशीट व डिग्रियां बांट रहे हैं।

लोगों को इन फर्जी वेबसाइटों के जरिए रोल नंबर डालकर वेरिफिकेशन करा दिया जाता है। इससे लोग झांसे में आ जाते हैं और ठगी का शिकार बन जाते हैं।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्रियां बनाने का मामला कोई नई बात नहीं है। वेरिफिकेशन के दौरान ऐसे कई मामले पकड़ में आने के बाद जालसाजों ने अब फर्जीवाड़ा करने का हाई टेक तरीका अपना लिया है। अब जालसाजों द्वारा www.bundelkhanduniversity.org.in और www.bundelkhanduniversity.net नाम से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की फर्जी वेबसाइटें बनाई गई हैं। इसमें पहली वाली वेबसाइट खासकर प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए बनी है। जालसाज लोगों को फर्जी मार्कशीट थमाकर इन्हीं वेबसाइटों के जरिए उनके असली होने का प्रमाणपत्र दे रहे हैं। वेबसाइट पर रिजल्ट के विकल्प में फर्जी मार्कशीट में दर्ज नंबर समेत अन्य जानकारियां देखकर लोग जालसाजों के झांसे में फंस जाते हैं।

यूनिवर्सिटी प्रशासन को दूतावासों और विदेशों से ऐसी कई शिकायतें मिली हैं, जिसमें कूट रचित/ छद्म वेबसाइटों के जरिये छात्रों को फर्जी उपाधियां बांटने की बात कही गई है। शिकायतों के मद्देनजर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छह प्राथमिकी दर्ज करवाई हैं।

यह हैं अंतर

•वेबसाइट पर ही करा रहे फर्जी सत्यापन

•अनजाने में ठगी का शिकार हो रहे लोग

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ 
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news