Important Posts

Advertisement

Breaking News

Govt Jobs : Opening

शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादले में वरिष्ठता का रोड़ा : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

लखनऊ : चुनावी साल में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को एक से दूसरे जिले में तबादले का मौका देने के मामले में अध्यापकों की वरिष्ठता का मसला आड़े आ रहा है। शासन की मंशा है कि इस मसले को सुलझा कर ही इस सत्र में शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादलों का आगाज किया जाए।
null

पिछले दो वर्षों से अंतर जनपदीय तबादले से वंचित परिषदीय स्कूलों के शिक्षक एक से दूसरे जिले में तबादले की मांग कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव की ओर से नजरें जमाए सरकार भी शिक्षकों को खुश करने का मौका नहीं गंवाना चाहती है। लिहाजा शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादले के लिए बेसिक शिक्षा परिषद ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। प्रस्ताव के तहत एक से दूसरे जिले में तबादले के लिए शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन लिये जाएंगे।

तबादले के लिए शिक्षकों को तीन जिलों का विकल्प देना होगा। अंतर जनपदीय तबादले में दिव्यांग, बीमार और महिला शिक्षकों को वरीयता दी जाएगी। ऐसे शिक्षक जिनके पति या पत्नी किसी दूसरे जिले में तैनात हैं या जिनके माता-पिता गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें भी प्राथमिकता दी जाएगी।
परिषदीय शिक्षकों का पद जिला संवर्गीय होता है। यानी वे एक ही जिले में नौकरी करते हैं। यदि किसी शिक्षक का दूसरे जिले में तबादला होता है तो उसकी वरिष्ठता खत्म हो जाती है। वर्ष 2012 व 2013 में जिन शिक्षकों का एक से दूसरे जिले में तबादला हुआ था, वे अपनी वरिष्ठता खोना नहीं चाहते। वे शासन से अपनी वरिष्ठता बरकरार रखने की मांग कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शासन इस मसले को तय करने के बाद ही अंतर जनपदीय तबादले की प्रक्रिया शुरू करेगा।

Sponsored links :
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Breaking News: सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news