Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

TGT SCIENCE RESULT: टीजीटी विज्ञान में 2321 अभ्यर्थी हुए सफल

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2013 का एक और परीक्षा परिणाम जारी किया है। बुधवार को चयन बोर्ड ने टीजीटी (स्नातक शिक्षक) विज्ञान की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित
कर दिया है। इसमें 2321 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
चयन बोर्ड ने एक सीट के सापेक्ष तीन दावेदारों को साक्षात्कार में बुलाएगा। इंटरव्यू की तारीखों का एलान जल्द होगा। चयन बोर्ड ने वर्ष 2013 टीजीटी-पीजीटी की परीक्षा वर्ष 2015 में ही कराई। परीक्षा खत्म होने के बाद ओएमआर शीट का मूल्यांकन हुआ और फिर परिणाम जारी होना भी शुरू हुए। पहले कोरम संकट का हवाला देकर परिणाम जारी करने की प्रक्रिया रोकी गई, फिर मार्च से चयन बोर्ड के नए अध्यक्ष ने हीरालाल गुप्त ने लंबित रिजल्ट जारी करना शुरू किया। यह प्रक्रिया अब लगातार चल रही है। हर सप्ताह किसी न किसी का परिणाम घोषित हो रहा है। चयन बोर्ड की ओर से कहा गया है कि टीजीटी 2013 विज्ञान विषय की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है। इसमें 2321 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news