Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षक भर्ती की पहली काउंसिलिंग कहीं भी कराए जाने की मांग

पहली काउंसिलिंग कहीं भी कराए जाने की मांग
जासं, इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों में शिक्षक भर्ती की पहली काउंसिलिंग किसी भी जिले में कराए जाने की मांग अभ्यर्थियों ने की है।

अभ्यर्थी ज्ञानेश गिरि, चंद्रशेखर आनंद, देवानंद गिरि, अनीता, सुजाता गिरि, नीरज गिरि, संदीप मिश्रा व अमर पाल ने प्रदेश सरकार से यह मांग की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीटीसी एक प्रोफेशनल कोर्स है, जिसमें नियुक्ति की गारंटी है। बैच 2011 के अभ्यर्थी की नियुक्ति जो वर्ष 2014 -15 में होनी थी। कुछ अभ्यर्थियों ने स्वार्थ से प्रेरित होकर कोर्ट में वाद दाखिल कर दिया। सर्वोच्च न्यायालय में संभवत: अब भी वाद लंबित है। प्रदेश में बीटीसी उत्तीर्ण नियुक्ति नहीं पा रहे हैं। जबकि दूसरे प्रदेश के अभ्यर्थी यहां पर नौकरी हासिल कर रहे हैं। यही वजह है कि यहां के अभ्यर्थी मेरिट में नहीं आ पा रहे हैं।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news