Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

डीएलएड (पूर्व बीटीसी) प्रवेश का तीसरा चरण 23 अक्टूबर से , रिक्त सीटों को शासन को भेजा प्रस्ताव, अनुमति मिलते ही कार्यक्रम होगा जारी

डीएलएड (पूर्व बीटीसी) 2017 में प्रवेश का तीसरा चरण 23 अक्टूबर से शुरू करने की तैयारी है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव डा. सुत्ता सिंह ने शासन को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया है।
अनुमति मिलते ही कार्यक्रम जारी होगा। इसमें 45 हजार खाली सीटों पर प्रवेश के लिए सभी सात लाख 19 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। तैयारी है कि इस चरण में ही सारी सीटें हर हाल में भर जाएं, ताकि शुरू हो चुके सत्र का लाभ सभी को मिले। डीएलएड 2017 के द्विवार्षिक प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए दो चरण पूरे हो चुके हैं और बीते 12 अक्टूबर से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी डायट व निजी कालेजों में एक साथ सत्र भी शुरू हो चुका है। इस बार प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग कराई गई और दो चरणों में दो लाख अधिक सीटों में अब भी करीब 45 हजार सीटें खाली हैं। इन सीटों को तीसरे चरण में भरने की तैयारी है। इसके बाद 23 अक्टूबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के आसार हैं। इसमें आरक्षित वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को दूसरी बार कालेजों का विकल्प भरने का मौका दिया जाएगा, जबकि अन्य वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को विकल्प भरने को कहा जाएगा।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news