Important Posts

Advertisement

Breaking News

Govt Jobs : Opening

खत्म होगा सवा लाख शिक्षामित्रों का इंतजार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) रविवार सुबह 10 बजे सकुशल हो गई। सुबह 10 से  12: 30 बजे की पहली पाली के लिए 570 और 2:30 से 5 बजे तक की दूसरी पाली के लिए 1064 कुल 1634 केंद्र बनाए गए थे
। पहली व दूसरी पाली में क्रमश: प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा कराई गई। सुबह 10 बजे से पहली पाली की परीक्षा से पहले सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में प्रश्नपत्र और ओएमआर उत्तर पत्रक खोले गए। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में क्रमश: 349192 व 627568 कुल 976760 अभ्यर्थी सम्मिलित रहे। परीक्षा पर निगरानी के लिए 72 हजार से अधिक कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई । प्रत्येक तीन केंद्र पर एक सचल दल को लगाया गया । सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी doctor सुत्ता सिंह का कहना है कि परीक्षा सकुशल शुरू हो गई है। सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों की रिपोर्ट में किसी गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं है। प्रश्नपत्र की उत्तरकुंजी 17 अक्तूबर को वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

1 लाख 37 hajaar  शिक्षामित्रों के बगैर टीईटी प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक पद पर समायोजन निरस्त होने के बाद पहली बार हो रही परीक्षा में तकरीबन सवा लाख शिक्षामित्र भी प्राथमिक स्तर की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news