लखनऊ : प्रतिमाह दस हजार मानदेय सहित अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर
प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने शनिवार को प्रदर्शन कर विरोध
जताया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर
प्रदर्शनकारियों ने जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मध्यान्ह भोजन रसोइया मजदूर संघ उप्र के आह्वान पर एक दिवसीय धरना देने के
लिए रसोइया हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर जुटे थे। प्रदर्शन का
नेतृत्व संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भोलेनाथ गौड़ ने किया। उन्होंने कहा कि
रसोइयों से 11 माह कार्य लिया जाता है, लेकिन उनको मानदेय दस महीने का
मिलता है। इसलिए हमारी सरकार से मांग है कि रसोइयों को मई माह का मानदेय
मिलाकर पूरे 11 महीने का दिया जाए।
उन्होंने रसोइयों को प्रतिमाह एक हजार की जगह दस हजार रुपये मानदेय सीधे
उनके बैंक खाते में भेजने की मांग की। प्रदर्शन में रिंकू गौड़, मदन सेन,
कैलाश कश्यप, फूलमती व शिव देवी सहित कई लोग मौजूद थे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें