इलाहाबाद। आदर्श शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने जनवरी 2009 से दिसंबर 2012
के बीच पदोन्नत बेसिक शिक्षकों को भी छठे वेतन आयोग की संस्तुति के तहत
17140 रुपये मूल वेतन के लिए उप मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।
एसोसिएशन के
प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सरकिट हाउस में उप मुख्यमंत्री से मिलकर
ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि दिसंबर 2008 तक एवं जनवरी 2013 के बाद
पदोन्नति बेसिक शिक्षकों की भांति एक प्रदेश एक व्यवस्था के तहत इन
शिक्षकों को भी मूल वेतन दिया जाए। उप मुख्यमंत्री नेे वेतन विसंगति दूर कर
शिक्षकों को लाभ देने का आश्वासन दिया। कहा कि इस संबंध में संबंधित
अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया जा रहा है।
इसके बाद कार्यालय में हुए
एसोसिएशन की बैठक में अधिकारियों द्वारा दो सौ रुपये प्रति विद्यार्थी की
दर से फुल स्वेटर बांटने के लिए बनाए जा रहे दबाव का विरोध किया गया।
प्रधानाध्यापकों से कहा गया कि जब तक तीन सौ रुपये प्रति स्वेटर बजट नहीं
मिलता, स्वेटर वितरण की कोई भी कार्रवाई न करें। बैठक में जिला प्रशासन से
ठंड के मद्देनजर आठवीं तक के विद्यालय 13 जनवरी तक बंद करने की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष डॉ.रूद्र प्रभाकर मिश्र, कमलेश त्रिपाठी, योगेश
सिंह, हंसराज यादव, अजीत सिंह, भारत भूषण त्रिपाठी, ड़ॉ.मुनीश मिश्र,
डॉ.गीता रंजन, मयंकधर दुबे, राजेंद्र, भागीरथी पाल आदि शामिल थे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें