लखनऊ : सपा सरकार में वर्ष 2015-16 में सिपाही भर्ती की नियमावली में
बदलाव कर हुई भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परिणाम न जारी होने से नाराज हजारों
अभ्यर्थी बुधवार को राजधानी में बड़ा प्रदर्शन करेंगे।
आशंका यह भी जताई
जा रही है कि प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास और विधानभवन एवं महाधिवक्ता के
आवास का घेराव
करने के लिए भी कूच कर सकते हैं। हालांकि एसएसपी दीपक
कुमार का दावा है कि इस बावत सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी ने
बताया कि प्रदर्शन के लिए लक्ष्मण मेला धरना स्थल पर शांतिपूर्ण ढंग से
मांगों को लेकर प्रदर्शन की बात कही है। उधर, डीएम कौशल राज शर्मा का कहना
है कि सभी जिलों को सूचना दे दी गई है कि वह अपने जनपद से आने वाले
अभ्यर्थियों को वहीं पर रोक लें। 1यह था मामला : सपा सरकार में वर्ष
2015-16 में सिपाही भर्ती की नियमावली में बदलाव कर 36 हजार सिपाहियों की
भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसमें हाईस्कूल, इंटर के नंबरों और शारीरिक
दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने के आधार पर सिपाही भर्ती होना सुनिश्चित
किया गया था। हालांकि इस भर्ती प्रक्रिया का फाइनल रिजल्ट जारी नहीं हो सका
था। मामला कोर्ट में चला गया था। गृह विभाग ने फिर कोर्ट में अपना पक्ष
रखा था। गृह विभाग का पक्ष था कि अंतिम परिणाम जारी करने को लेकर कोर्ट जो
फैसला लेगी शासन उसका अनुपालन करेगा।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें