लखनऊ: हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी-टीईटी-2017 परीक्षा के आंसर शीट
के विवाद में राज्य सरकार को संबंधित किताबें और उनके भागों को पेश करने की
अनुमति दी है।
सरकार का कहना है कि इन्हीं किताबों के
आधार पर विशेषज्ञों ने अपनी राय दी है। इस संबंध में
कोर्ट ने सरकार को 24 जनवरी तक हलफनामा पेश करने को कहा है। यह आदेश
न्यायमूर्ति विवेक चौधरी की एकल सदस्यीय पीठ ने मोहम्मद रिजवान और 103 अन्य
अभ्यर्थियों की एक याचिका पर दिया। इस मामले की शुक्रवार को सुनवाई के
दौरान राज्य सरकार के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि उन्हें उन किताबों के
विवरण मिले हैं, जिनके आधार पर विशेषज्ञों ने इस मामले में अपनी राय दी थी।
सरकार की ओर से किताबों के संबंधित भाग को पेश करने के लिए 24 जनवरी तक का
समय दिए जाने की मांग की गई। कोर्ट ने सरकार का अनुरोध स्वीकार करते हुए
किताबें और उनके भागों को पेश करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने याची पक्ष
को भी जवाब दाखिल करने के लिए 29 जनवरी तक का समय दिया है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें