राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के सहायक अध्यापकों की
लिखित परीक्षा में उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन को विशेषज्ञों की टीम
लगेगी। इसके लिए अभी से तलाश शुरू हो गई है।
ऐसे परीक्षक खोजे जा रहे हैं,
जो संबंधित विषय के जानकार होने के साथ ही उनकी छवि भी
साफ-सुथरी हो, क्योंकि परीक्षा परिणाम इन्हीं विशेषज्ञों की काबिलियत पर
निर्भर करेगा। तकनीकी युग में आम तौर पर परीक्षाएं ओएमआर शीट पर हो रही
हैं। जिसमें परीक्षार्थी बहुविकल्पीय सवालों का जवाब देते हैं। इसके उलट
शिक्षक भर्ती की परीक्षा ओएमआर शीट के बजाए अति लघु उत्तरीय प्रश्नों पर
आधारित हैं। इसमें परीक्षार्थी को एक शब्द से लेकर एक लाइन में जवाब लिखना
होगा। इस तरह की परीक्षा कराने का मकसद अभ्यर्थियों के लेखन ज्ञान को परखना
है। ओएमआर शीट के इम्तिहान में कंप्यूटर के जरिए उत्तर पत्रक स्कैन करके
सही-गलत जवाबों के आधार पर अंक तय हो जाते थे लेकिन, इस प्रणाली में हर
प्रश्न के जवाब को परीक्षक पढ़ेंगे और तब अंक देंगे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें