इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए समय सारिणी मंगलवार की शाम जारी कर दी गई।
25 जनवरी से 68,500 सहायक अध्यापकों की भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए आवेदन लेने की शुरुआत होगी। शिक्षक भर्ती परीक्षा की अधिक जानकारी के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट http://upbasiceduboard.gov.in से और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ. सुत्ता सिंह की ओर जारी समय सारिणी के अनुसार 23 जनवरी को भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। डॉ. सुत्ता सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 25 जनवरी की दोपहर में शुरू होगी। आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 5 फरवरी निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी रहेगी, जबकि परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी रहेगी।
सहायक अध्यापक के लिए होनी वाली लिखित परीक्षा का आयोजन 12 मार्च को किया जाएगा। इसके पहले ऑनलाइन आवेदन पत्र में त्रुटियों में सुधार करने की प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक होगी। लिखित परीक्षा के बाद 14 मार्च को आंसर की जारी की जाएगी। वेबसाइट पर जारी आंसर की पर आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 17 मार्च तक निर्धारित की गई है। 30 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें