लखनऊ : आरक्षी नागरिक पुलिस के 23520 पदों में 11761 अनारक्षित, 6350
अन्य पिछड़ा वर्ग, 4939 अनुसूचित और 470 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित
किया गया है। प्रादेशिक आम्र्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) के 18000 पदों में
9000 अनारक्षित, 4860 अन्य पिछड़ा वर्ग, 3780 अनुसूचित जाति और 360
अनुसूचित
जनजाति के लिए आरक्षित है। नागरिक आरक्षी पुलिस के पद
पर भर्ती के लिए पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी पात्र होंगे। पीएसी के पदों पर
महिला अभ्यर्थी को अवसर नहीं मिलेगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के
आश्रितों के लिए दो प्रतिशत, भूतपूर्व सैनिक के लिए पांच प्रतिशत, होमगार्ड
के लिए पांच प्रतिशत और आरक्षी नागरिक पुलिस में महिलाओं के लिए 20
प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण भर्ती के समय सुनिश्चित होगा। भाजपा सरकार बनने
के बाद पुलिस महकमे में इतने बड़े पैमाने पर पहली बार भर्ती होने जा रही
है।
300 अंकों की लिखित परीक्षा होगी : सरकार ने नई नियमावली में 300 अंकों की
लिखित परीक्षा तय की है। इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी। शारीरिक परीक्षा
यानी दौड़ के लिए 4.8 किलोमीटर की दौड़ पुरुष संवर्ग को 25 मिनट और 2.4
किलोमीटर की महिला संवर्ग को 14 मिनट में पूरी करनी होगी। पुरुष अभ्यर्थी
की आयु एक जुलाई को 18 वर्ष से 22 वर्ष के बीच यानी अभ्यर्थी का जन्म दो
जुलाई, 1996 से पहले और एक जुलाई, 2000 के बाद का नहीं होना चाहिए। महिला
अभ्यर्थी के लिए एक जुलाई, 2018 को 18 वर्ष से लेकर 25 वर्ष की आयु तय की
गई है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें