वाराणसी। केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा
कि केंद्र सरकार नई शिक्षा नीति पर काम कर रही है। शिक्षा नीति पर गठित
सलाहकार समिति 31 मार्च तक रिपोर्ट सौंप देगी। समिति की सिफारिशों को कैबिनेट में रखा जायेगा।
शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में प्रकाश जावड़ेकर ने
बीएचयू के नये कुलपति के सवाल पर कहा कि विजय केलकर समिति इसका फैसला
करेगी। बीएचयू कुलपति के मामले में केलकर समिति का फैसला अंतिम होगा और
मंत्रालय इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि वह अपना काम कर रही
है और जल्द ही बीएचयू वाइस चांसलर की नियुक्ति कर दी जाएगी क्योंकि इसमें
सारी प्रक्रिया पूरी पारर्दिशता के साथ हो रही है इसलिए थोड़ा वक्त लग रहा
है। प्रकाश जावड़ेकर ने बीएचयू छात्राओं पर लाठीचार्ज मामले में रिपोर्ट को
लेकर पूछे सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया और सवाल से बचते रहे।
बीएचयू
कुलपति का पद 28 नवंबर से रिक्त है और पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी का
कार्यकाल खत्म होने के बाद मानव संसाधन मंत्रालय ने तीन सदस्यीय केलकर
समिति का गठन किया था। समिति में आईआईटी रूड़की के निदेशक अजीत कुमार
चतुर्वेदी व आईआईटी गांधीनगर के निदेशक सुधीर कुमार जैन शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि बीएचयू कुलपति पद के लिये सरकार ने अक्तूबर 2017 में
विज्ञापन निकाला था और इसके लिये 350 से ज्यादा आवेदन आये थे। दरअसल
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को चंदौली में आयोजित एक समारोह में शामिल
होने के लिए जाना था। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद सर्किट
हाउस पहुंचे थे ।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें