लखनऊ। 68,500 सहायक अध्यापक शिक्षक भर्ती के आवेदन 25 जनवरी से लिए
जाएंगे। वहीं 9 फरवरी आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। परीक्षा
नियामक प्राधिकारी के प्रस्ताव को शासन ने अनुमति दे दी
है। लिखित परीक्षा 12 मार्च को होगी।इसके लिए पंजीकरण
जनवरी से खोला जाएगा।
वहीं पंजीकरण की अंतिम तारीख 5 फरवरी है। आवेदन पत्र
में कोई गलती होने पर संशोधन के लिए वेबसाइट 13 से 15 फरवरी तक खोली जाएगी।
वेबसाइट पर 12 फरवरी को प्रवेश पत्र अपलोड किए जाएंगे। टीईटी व शिक्षक
भर्ती की लिखित परीक्षा पास अभ्यर्थियों को ही इस भर्ती में मौका दिया
जाएगा। प्रसं
परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए लिखित
परीक्षा 12 मार्च को सुबह 10 से एक बजे की पाली में होगी। यूपी बोर्ड की
12वीं की परीक्षा 10 मार्च को खत्म होने के बाद शिक्षक भर्ती की लिखित
परीक्षा को रखा गया है। खास बात यह कि एनआईसी को पूर्व में भेजे गए
प्रस्ताव में परिणाम घोषित करने की तारीख 30 अप्रैल थी जिसे बढ़ाकर अब 15
मई कर दिया गया है।सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ. सुत्ता सिंह ने
बुधवार को परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी। ऑनलाइन आवेदन के लिए
रजिस्ट्रेशन 25 जनवरी की दोपहर से शुरू होंगे। आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन की
अंतिम तिथि पांच फरवरी की शाम छह बजे तक है। आवेदन शुल्क जमा करने की
अंतिम तिथि 7 फरवरी और आवेदन फार्म जमा करने की आखिरी तारीख 9 फरवरी शाम छह
बजे तक है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें