बरेली। उत्तरप्रदेश में 68,500 शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत फरवरी में होगी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी को परीक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के बाद परीक्षा होने की संभावना है।
सामान्य वर्ग के लिए 600 और आरक्षित वर्ग के लिए 400 रुपए का आवेदन शुल्क रखा गया है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी को जिम्मा सौंपा गया है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव राज प्रताप ने आदेश जारी कर दिया है।
आदेश के मुताबिक शासनादेश जारी होने की तिथि से एक महीने तक सॉफ्टवेयर बनवाना होगा। इसके बाद ही आवेदन लिए जा सकेंगे। 150 अंक की परीक्षा के लिए तीन घंटे दिए जाएंगे। ये परीक्षा केवल 68,500 शिक्षक भर्ती के लिए ही मान्य होगी।
शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के बाद प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। इसी के आधार पर अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती में भाग ले सकेगा। प्रश्नपत्र अंग्रेजी व हिंदी, दोनों में होंगे। अंग्रेजी विषय के अलावा बाकी विषयो में जवाब हिन्दी में ही देना होगा।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- यूपीपीएससी पीसीएस 2025: 28 सेवाओं के 814 पदों पर भर्ती, आबकारी निरीक्षक के सर्वाधिक 123 पद
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- बेसिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रितों के लिए सिर्फ चतुर्थ श्रेणी की नौकरी
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें