सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 के लिए आज विज्ञापन जारी होगा। विज्ञापन
के बाद 25 जनवरी से पांच फरवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। परीक्षा के लिए
आवेदन नौ फरवरी तक होंगे। भर्ती परीक्षा 12 मार्च होगी और इसके तकरीबन दो
माह बाद 15 मई को परिणाम घोषित होगा।
सरकार ने 68,500 पदों के लिए सहायक शिक्षक भर्ती की जिम्मेदारी परीक्षा
नियामक प्राधिकारी कार्यालय को दी है। इस परीक्षा में तकरीबन 10 लाख आवेदन
आने की संभावना जताई जा रही है, सो अभ्यर्थियों की संभावित संख्या को देखते
हुए परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने इसके लिए केंद्र निर्धारण की
प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
अफसरों के मुताबिक सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से विद्यालयों की सूची
मंगाई गई है। 12 मार्च को ही यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा भी खत्म
होगी। ऐसे में भर्ती परीक्षा का समय सुबह 10 से दिन में एक बजे तक
निर्धारित किया गया है।
परीक्षा के लिए राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों को ही केंद्र बनाया
जाना है, इसके लिए सभी जिलों से विद्यालयों की सूची आने का इंतजार किया जा
रहा है। इसके बाद चयनित विद्यालयों की सूची संबंधित जिलों में भेजी जाएगी
और वहां डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप देगी।
कमेटी में एसएसपी/एसपी, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, डायट प्राचार्य,
मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य
तथा जिला विद्यालय निरीक्षक सदस्य सचिव हैं। अफसरों के मुताबिक नौ फरवरी को
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगर उसमें अगर किसी तरह की गड़बड़ी है
तो अभ्यर्थी ऑनलाइन संशोधन 13 से 15 फरवरी के बीच कर सकेंगे। यह प्रक्रिया
पूरी होने के बाद कुल आवेदकों की संख्या पता चल सकेगी। इसके बाद परीक्षा
केंद्रों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें