इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों में 68500 शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा की
मंगलवार को विज्ञप्ति जारी हो गई है। आवेदक अब 25 जनवरी को दोपहर बाद से
ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। परीक्षा नियामक प्राधिकारी
सचिव ने ऑनलाइन पंजीकरण फार्म, आवेदन जमा करने का लिंक व
आवेदन पत्र के साथ ही अर्हता संबंधी
दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड करा दिए
हैं, जिसे अभ्यर्थी देख सकते हैं। परीक्षा 12 मार्च को होना प्रस्तावित
है।1सचिव डॉ. सुत्ता सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक
स्कूलों में सहायक अध्यापकों की लिखित परीक्षा 2018 के लिए अभ्यर्थी 26
जनवरी से ई-चालान के जरिये आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की
अंतिम तारीख पांच फरवरी को शाम छह बजे तक निर्धारित है। वहीं, आवेदन शुल्क
सात फरवरी तक जमा किया जा सकेगा। ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने की अंतिम तारीख
नौ फरवरी को शाम छह बजे है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में की गई त्रुटियों को
13 फरवरी को दोपहर बाद से 15 फरवरी को शाम छह बजे तक दुरुस्त कर सकेंगे।
सचिव ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के अलावा किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं
होंगे।
बताया कि यह परीक्षा मात्र इसी भर्ती के लिए ही मान्य होगी। शासन नौ जनवरी
को गाइड लाइन व 17 जनवरी को समय सारिणी पहले ही जारी कर चुका है। इसमें
टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। सरकार यह भर्ती सुप्रीम
कोर्ट के निर्देश पर करा रही है। असल में बीते 25 जुलाई को शीर्ष कोर्ट
शिक्षामित्रों का समायोजन रद कर चुका है, कोर्ट ने शिक्षामित्रों को टीईटी
उत्तीर्ण करने व नियमित शिक्षक बनने के लिए दो मौके देने का निर्देश था।
सरकार ने टीईटी कराने के बाद पहली भर्ती करा रही है। दूसरी टीईटी होने के
बाद शेष पदों पर भर्तियां होंगी
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें