सीतापुर : पांच माह से मानदेय नहीं मिला और छठा माह गुजरने को है।
समायोजित शिक्षामित्रों को अगस्त माह से मानदेय न मिलने से उनके सामने रोटी
का संकट खड़ा हो गया है।
वजह, अगस्त माह से छह ब्लॉकों के बीईओ ने बिल
भुगतान के लिए ही नहीं भेजा है। इनमें पिसावां, रामपुर मथुरा, परसेंडी,
कसमंडा, गोंदलामऊ व ऐलिया ब्लॉक शामिल हैं। ऐसे में विभाग मानदेय का भुगतान
करे भी तो कैसे यह बड़ा सवाल है।
रेउसा एकमात्र ऐसा ब्लॉक है, जहां के बीईओ ने माह दिसंबर तक का बिल
भुगतान के लिए भेज दिया है। नगर क्षेत्र, महोली व मछरेहटा के बीईओ ने अगस्त
व सितंबर का ही बिल प्रस्तुत किया है। हरगांव, बिसवां, महमूदाबाद,
मिश्रिख, खैराबाद, लहरपुर, बेहटा व सकरन के बीईओ ने अगस्त, सितंबर व
अक्टूबर माह के ही बिल भेजे हैं। पहला व सिधौली ब्लॉक से समायोजित
शिक्षामित्रों के अगस्त, सितंबर, अक्टूबर व नवंबर माह तक के बिल मानदेय
भुगतान के लिए भेज दिए हैं। मानदेय भुगतान के लिए बीईओ से बिल भेजने के
निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन बीईओ इसे नजरंदाज कर देते हैं।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें