शिक्षक भर्ती में केंद्रीय पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) परीक्षा उतीर्ण
किए बिना भी आवेदन कर सकेंगे। कैट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार और दिल्ली
अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) को मौजूदा शिक्षक भर्ती परीक्षा में
सीटीईटी उतीर्ण नहीं होने वाले छात्रों को भी मौका देने का निर्देश दिया
है। यह आदेश सिर्फ इस साल के लिए है।
दिल्ली में 8914 शिक्षकों की भर्ती के
लिए आवेदन किए जा रहे हैं।केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) के अध्यक्ष
प्रमोद कोहली और सदस्य के.एन. श्रीवास्तव की पीठ ने यह फैसला दिया है।
न्यायाधिकरण ने यह आदेश अमरपाल सैनी सहित 16 छात्रों की ओर से दाखिल
याचिका पर दिया है। पीठ ने कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने
सितंबर 2016 के बाद से सीटीईटी का आयोजन नहीं किया है। अगर सीटीईटी का
आयोजन किया गया होता तो छात्रों को इसमें शामिल होने का मौका मिलता । इन
परिस्थितियों को देखते हुए सीटीईटी पास नहीं करने वाले छात्रों को मौजूदा
शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन करने से नहीं रोका जा सकता है।डीएसएसएसबी
द्वारा निकाली गई भर्ती के जरिए टीजीटी, सहायक शिक्षक और विशेष शिक्षकों के
पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें