दुबहर/बलिया (ब्यूरो)- आदर्श समायोजित शिक्षक एवं
शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक दुबहर के ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञान
प्रकाश मिश्रा के जमुआ स्थित आवास पर रविवार को हुआ । बैठक में
शिक्षामित्रों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई ।
बैठक को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह प्रवक्ता
ने कहा कि शिक्षामित्रों को जबरदस्ती बीएलओ की ड्यूटी दी जा रही है। जबकि
एक समायोजित शिक्षक अपने घर से 70 किलोमीटर दूर पढ़ाने जाता है वह छुट्टी
के दिन भी बीएलओ के कार्य करने के लिए संबंधित विद्यालय पर जाएगा । जबकि उस
विद्यालय के आसपास के कर्मचारी मौजूद हैं, तो शिक्षामित्रों को बीएलओ की
ड्यूटी लगाने का कोई मतलब नहीं है । उन्होंने इसके लिए जिलाधिकारी एवं
संबंधित उप जिलाधिकारी से मिलकर शिक्षामित्रों को बीएलओ की ड्यूटी से हटाने
की मांग के लिए प्रार्थना पत्र देने की बात कही।
साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति वेतन मांग पत्र शिक्षकों के साथ
ही संबंधित तिथि के पहले बीआरसी मुख्यालय पर अवश्य जमा करें । ताकि वेतन
समय से जा सके । बैठक में मुख्य रुप से विनय दुबे शशिकांत चौबे अजय पांडे
रँजीत सिंह नम्रता तिवारी सुरेंद्र सहित सैकड़ों शिक्षामित्र मौजूद रहे ।
संचालन जितेंद्र कुमार राय ने किया|
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें