लखनऊ : गणतंत्र दिवस की संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68
वर्ष बाद पहली बार मनाए गए तीन दिवसीय ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के समापन समारोह
में युवाओं के लिए घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। योगी ने कहा कि उत्तर
प्रदेश का अगल बजट युवाओं को समर्पित होगा।
प्रदेश सरकार सरकारी क्षेत्र
में पांच लाख
नौकरियां उपलब्ध कराएगी ताकि युवा प्रतिभाएं पलायन न करें।
मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को अवध शिल्प ग्राम में आयोजित उप्र दिवस
समारोह में कहा कि यह वर्ष किसानों को समर्पित था, जिसके तहत उन्हें एक लाख
करोड़ की मदद दी गई जिसमें से 80 हजार करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से
सीधे उनके खातों में पहुंचाए गए। आने वाला वर्ष युवाओं को समर्पित होगा।
युवाओं से जुड़ी योजनाओं में एक लाख करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी है।
योगी ने कहा कि 24 जनवरी, 1950 को उत्तर प्रदेश का गठन हुआ लेकिन, इसका
स्थापना दिवस आज तक कभी नहीं मनाया गया। राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश की
परंपरा, विरासत, कला, उद्यम के अलावा किसानों, युवाओं और शिल्पियों को अपनी
प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मंच उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि
राज्य सरकार अगले तीन वषों में इस योजना के माध्यम से 20 लाख रोजगार मुहैया
कराएगी।
समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि यूपी दिवस मनाने के उनके सुझाव पर
योगी व प्रदेश सरकार ने अमल किया, जिससे बेहद प्रसन्नता हुई।
प्रदेश में आगे क्या करना है, इसकी दिशा यूपी दिवस समारोह से तय हुई है। वह
इसे उप्र को सवरेत्तम प्रदेश बनाने के संकल्प के रूप में देख रहे हैं।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें