- समायोजन रद होने के बाद से चल रहा था डिप्रेशन में, थर्सडे सुबह 8 बजे हुई मौत
- एक हफ्ता पहले स्कूल में बिगड़ी थी हालत, निजी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज
फाइल फोटो है- बनवारी
BAREILLY :
सहायक अध्यापक पद से समायोजन रद होने के बाद डिप्रेशन का शिकार हुए
शिक्षामित्र की थर्सडे सुबह मौत हो गई। शिक्षामित्र बनवारी मीरगंज के गांव
तिलमास का रहने वाला था। एक हफ्ता पहले स्कूल में ही उनकी हालत बिगड़ गई थी
जिसके बाद परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया
था, जहां पर सुबह को मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बगैर
शव का अंतिम संस्कार कर दिया है.
2 जनवरी को बिगड़ी थी हालत
मीरगंज के गांव तिलमास निवासी बनवारी 42 वर्षीय अगस्त 2014 में
शिक्षामित्र बने थे। समायोजन होने के बाद वह सहायक शिक्षक बन गए और उनका
ट्रांसफर सिमरिया गांव में हो गया, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षामित्र
का 25 अगस्त 2017 को समायोजन रद कर दिया गया। जिसमें बनवारी फिर से तिलमास
गांव में शिक्षामित्र बन गए। परिजनों ने बताया कि समायोजन रद होने के चलते
वह डिपे्रशन की वजह से बीमार हो गए थे। परिजनों ने काफी इलाज कराया, लेकिन
सुधार नहीं हुआ। 2 जनवरी को वह स्कूल में थे, तभी अचानक उनकी हालत बिगड़
गई जिसके बाद परिजन उन्हें निजी मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां पर सुबह करीब 8
बजे उनकी मौत हो गई। बनवारी तीन भाइयों में छोटा था। उनके परिवार में पत्नी
कुसुम देवी, दो बेटा और दो बेटी हैं। शिक्षामित्र की मौत से परिवार का रो-
रो कर बुरा हाल हो गया है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें