लखीमपुर : गांव में विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए बिजुआ व फूलबेहड़
ब्लाक क्षेत्र के गांवों में पहुंचे सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों के होश उड़
गए। ग्राम पंचायत जहानपुर में प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान
पाया गया कि प्रधानाध्यापिका नूतन गोयल का अवकाश उसी स्कूल में तैनात
शिक्षामित्र ने स्वीकृत कर
दिया। हैरत इस बात की कि अवकाश की सूचना बीएसए
को भी नहीं दी गई। इस पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने प्रधानाध्यापिका के
खिलाफ कड़ी कार्रवाई और एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। जहानपुर में
निरीक्षक के दौरान पाया गया कि वर्ष 2016-17 में 28 तथा वर्ष 2017-18 में
30 आवास आवंटित किए गए हैं। इनमें से 21 आवासों की तीसरी किस्त नहीं जारी
की गई है। निरीक्षण के दौरान तीन आवासों में प्लास्टर व फर्श का कार्य
पूर्ण नहीं पाया गया। इस पर सीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी विकास
श्रीवास्तव व बीडीओ महेंद्र प्रताप ¨सह को कड़ी फटकार लगाई। गांव के गो¨वद
ने बताया कि उनसे ग्राम प्रधान के पति द्वारा आवास की पहली किस्त की धनराशि
से सात हजार रुपये, दूसरी किस्त से आठ हजार रुपये लिए गए। सीडीओ निर्देश
पर प्रधानपति व लाभार्थी को गाड़ी में बिठा कर थाने भिजवाया गया और रिपोर्ट
दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय गंगाराम का आवास अधोमानक
पाए जाने पर उसे तत्काल ध्वस्त करा दिया गया। ग्राम पंचायत दाउदपुर व
जहानपुर में आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के समय बच्चों की संख्या काफी कम
मिली। दाउदपुर में ग्रामीणों ने सफाई कर्मचारी के आने की शिकायत की। जिसके
बाद सीडीओ ने डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद को निर्देश दिया कि वह उसे तत्काल
निलंबित करें। दाउदपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष
2016-17 में 38 तथा वर्ष 2017-18 में कुल सात आवास आवंटन इनमें 32 आवासों
के लिए तीसरी किस्त नहीं जारी की गई। 16 लाभार्थियों के आवासों का प्लास्टर
व फर्श का कार्य पूरा नहीं पाया गया। जिस पर उन्होंने ग्राम पंचायत
अधिकारियों ने कड़ी फटकार लगाकर जल्द तीसरी किस्त जारी करने का निर्देश
दिया। गांव के विष्णु का आवास मानक के अनुरूप न बना होने के कारण छत छुक गई
थी। जिसपर बीडीओ को लाभार्थी से धनराशि वसूली का निर्देश दिया गया।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें