इलाहाबाद : उप्र लोकसेवा आयोग से तीसरी बार हो रही समीक्षा अधिकारी और
सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2017 (सामान्य/विशेष चयन) के लिए
प्रतियोगियों में इस बार उत्साह दिख रहा है, जबकि परीक्षा में
शामिल होने के लिए कंप्यूटर का ‘ओ’ लेवल प्रमाणपत्र
अनिवार्य है।
ऑनलाइन पंजीकरण और बैंक में शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख
में तीन दिन शेष हैं और सोमवार तक साढ़े तीन लाख से अधिक आवेदन फार्म जमा
हो चुके हैं। आयोग का मानना है कि यह आंकड़ा चार लाख तक पहुंच सकता है। जो
पिछली परीक्षा से दूना होगा। अंतिम दिनों में फार्म तेजी से जमा होने लगे
हैं।1आरओ/एआरओ परीक्षा उप्र लोक सेवा आयोग ने 2014 के बाद 2016 में आयोजित
कराई थी। इसमें एक परीक्षा तो आरोपों से ही घिरकर रह गई। 2016 में 361 पदों
के लिए हुई परीक्षा में दो लाख 32 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 27
नवंबर 2016 को इसकी परीक्षा हुई थी। सरकार बदलने के बाद आयोग में बदली
परिस्थिति से प्रतियोगी छात्रों में उत्साह बढ़ा है। इसका अंदाजा इसी से
लगाया जा सकता है कि 30 दिसंबर 2017 से ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे हैं और 22
जनवरी सोमवार तक कुल तीन लाख 69 हजार आवेदन फार्म जमा हो चुके थे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें