इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र ने सुप्रीम कोर्ट और
फिर शासन के निर्देश पर 2009 का रिजल्ट जारी कर दिया है लेकिन, अतिरिक्त
चयनित अभ्यर्थियों का विद्यालय आवंटन अब तक अटका है।
चयन बोर्ड ने पुरुष
अभ्यर्थियों का विद्यालय आवंटन फाइनल कर दिया है, वहीं 16 महिला
अभ्यर्थियों को अशासकीय
स्कूलों में रिक्त पद नहीं मिल रहे हैं। उम्मीद है कि
20 जनवरी के बाद आवंटन सूची जारी होगी। 1चयन बोर्ड ने 2009 में सामाजिक
विज्ञान विषय की लिखित परीक्षा कराई थी। इसमें प्रश्नों के गलत जवाब का
प्रकरण हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गूंजा। दिसंबर माह में शीर्ष
कोर्ट ने इस मामले में अंतिम संशोधित रिजल्ट दो सप्ताह में जारी करने का
निर्देश दिया था। साथ ही इससे प्रभावित होने वाले अभ्यर्थियों को न छेड़ने
की हिदायत दी थी। कोर्ट ने अतिरिक्त चयनित अभ्यर्थियों को उन पदों पर
समायोजित करने का आदेश दिया, जिनका विज्ञापन अभी जारी नहीं हुआ है। चयन
बोर्ड में इस समय अध्यक्ष व सदस्य न होने पर सचिव ने यह प्रकरण शासन को
भेजकर मार्गदर्शन मांगा। शासन ने रिजल्ट निकालने का निर्देश दिया। तय समय
पर परिणाम जारी हुआ और इसमें 122 अभ्यर्थियों का अतिरिक्त चयन हुआ। इसके
लिए सभी जिलों से रिक्त पदों की सूचना मांगी गई।1चयन बोर्ड की मानें तो
पुरुष अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित कर दिया गया है, जबकि सभी जिलों से
रिपोर्ट अब तक नहीं मिल पाई है केवल 16 महिला अभ्यर्थियों को अशासकीय
माध्यमिक कालेजों में रिक्त सीटें नहीं मिल रही हैं। इसके लिए अन्य जिलों
से रिपोर्ट मांगी गई है। उसकी राह 20 जनवरी तक देखी जाएगी। इसके बाद पुरुष
अभ्यर्थियों का आवंटन जारी होगा। उनके पद रिक्त मिलने पर महिला अभ्यर्थी भी
आगे समायोजित की जाएंगी। इसका अनुमोदन बाद में बोर्ड गठित होने पर कराया
जाएगा।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें