लखनऊ : उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर व
लिपिक संवर्ग के 1426 पदों के लिए जुलाई 2017 में हुई ऑनलाइन परीक्षा
निरस्त कर दी है।
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष आरसी शर्मा ने बताया कि
रिजल्ट में कई अभ्यर्थियों के नंबर दो-दो बार दर्शा रहे हैं। इसे लेकर
अभ्यर्थियों ने आपत्तियां दर्ज कराई थीं। परीक्षा संचालित कराने वाली कंपनी
के अधिकारियों का तर्क है कि तकनीकी कारणों से गड़बड़ हुई। कंपनी
अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई होगी।
जल्द ऑनलाइन परीक्षा की अगली तारीख तय की जाएगी। परीक्षा में करीब 50 हजार
अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बताया गया कि पांच सवालों को लेकर भी कुछ
अभ्यर्थियों को तकनीकी दिक्कत हुई थी। लिपिक, लेखा और गोपनीय सहायक संवर्ग
के 760 पदों पर सीधी भर्ती होनी थी। जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 666
पदों के लिए भी ऑनलाइन परीक्षा हुई थी। परीक्षा के बाद बोर्ड ने वेबसाइट पर
रिस्पांस शीट अपलोड कर आपत्तियां मांगीं थीं, जिसके बाद अभ्यर्थियों ने
उनके दो-दो स्कोर दिखाए जाने सहित अन्य शिकायतें की थीं। परीक्षण के दौरान
अभ्यर्थियों की आपत्तियां यही पाई गईं। भ्रम की स्थिति देखकर बोर्ड के
अधिकारियों ने परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया। इससे पूर्व दारोगा
भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा के दौरान धांधली पकड़ी गई थी। एसटीएफ ने मामले की
राजफाश किया था, जिसके बाद दारोगा भर्ती परीक्षा भी रद करनी पड़ी थी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें