इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों की अध्यापिकाओं ने अंतर जिला तबादले के लिए
ऑनलाइन आवेदन करना शुरू कर दिया है। यह सिलसिला 15 फरवरी तक जारी रहेगा।
उसके बाद काउंसिलिंग और अभिलेखों का सत्यापन
जिला मुख्यालयों पर होगा। अंतर जिला तबादले की सूची अब होली बाद जारी होने के आसार हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने
बीते 16 से 29 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया था। अध्यापिकाओं की अपील पर
हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया कि महिला शिक्षिकाओं की विशेष परिस्थिति
का संज्ञान लेकर अंतर जिला तबादला किया जाए। इस पर पहले शासन ने शिक्षा
निदेशक बेसिक व बेसिक शिक्षा परिषद सचिव को निर्देश दिया कि अध्यापिकाओं के
ऑनलाइन आवेदन लिए जाएं, इसके लिए वेबसाइट में संशोधन हो। शुक्रवार से यह
प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें उन्हीं अध्यापिकाओं के आवेदन स्वीकार
होंगे, जो पति के निवास स्थान या फिर ससुराल वाले जिले में तबादले के लिए
दावेदारी करेंगी, क्योंकि शासन ने इन मामलों का परीक्षण कर लाभ देने का
निर्देश दिया है, ऐसे में काउंसिलिंग से लेकर तबादले की अंतिम सूची जारी
करने तक हर स्तर पर परीक्षण होगा। 1यही नहीं अब शिक्षकों के अंतर जिला
तबादलों में मारामारी भी मचेगी। इसकी वजह यह है कि पहले ही करीब 15 हजार
शिक्षक ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं, अब अध्यापिकाओं के भी दस हजार से अधिक
आवेदन हो सकते हैं, जबकि परिषद जिलों में रिक्त पदों में से सिर्फ 25 फीसद
पदों पर ही तबादला करेगा। ऐसे में लाभ केवल 12 हजार शिक्षकों को ही मिलना
है और तमाम की दावेदारी निरस्त होना तय है। 1बीएसए कार्यालय में होने वाली
काउंसिलिंग और अभिलेख सत्यापन के बाद उन्हें परिषद मुख्यालय भेजा जाएगा।
वहां से तबादले की अंतिम सूची होली के बाद जारी होने के आसार हैं। आवेदन
करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं नए शैक्षिक सत्र में ही अपने पसंदीदा जिलों
में पहुंच पाएंगे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें