अंबेडकरनगर। दो माह से मानदेय न मिलने से जिले के 2 हजार 143 शिक्षामित्रों
के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा
है। मानदेय भुगतान की मांग प्रशासन से लेकर शासन तक से की गई लेकिन गंभीरता
नहीं दिखाई गई। नतीजतन इसका खामियाजा शिक्षामित्रों व उनके परिवारीजनों को
भुगतना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि जिले में कुल 1352 प्राथमिक विद्यालय
संचालित हैं। इनमें 2 हजार 143 शिक्षामित्रों की तैनाती है। सपा सरकार में
शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर समायोजन हुआ था लेकिन बाद में
न्यायालय के निर्देश पर समायोजन रद्द कर दिया गया था। शिक्षामित्रों के
लंबे समय तक चले आंदोलन के बाद प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों को प्रतिमाह
10 हजार रुपये मानदेय दिए जाने की घोषणा की। शुरुआत में तो सुचारु ढंग से
मानदेय भुगतान हुआ लेकिन दो माह से भुगतान नहीं हो रहा है। इसके लिए
शिक्षामित्रों ने जिलास्तरीय अधिकारियों से लेकर शासन तक से शिकायत की
लेकिन राहत नहीं मिली। नतीजतन शिक्षामित्रों के समक्ष विभिन्न प्रकार का
आर्थिक संकट खड़ा हो गया। घर के खर्च से लेकर बच्चों की फीस जमा करने तक की
मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। मौजूदा समय में सहालग का मौसम है। ऐसे में
मानदेय न मिलने से शिक्षामित्रों को वैवाहिक आयोजन में भाग लेने में भी
मुश्किलें हो रही हैं।
दिसंबर के मानदेय का जल्द होगा भुगतान
दिसंबर माह का मानदेय जिले में आ चुका है। सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की
जा चुकी हैं। सोमवार या मंगलवार को भुगतान कर दिया जाएगा। -अतुल कुमार
सिंह, बीएसए
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें