हरदोई : सपा नेता एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि कासगंज में हुई घटना
सरकार की विफलता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो
गई है। हर रोज हत्या, दुष्कर्म, चोरी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, इस पर
सरकार अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा
कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने जो भी दावे किए थे वह अब तक पूरे नहीं हुए
हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में महोत्सव कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा
कि प्रदेश के युवक बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। पुलिस भर्ती हो या फिर
अन्य सरकारी भर्तियां अभी लंबित पड़ी हैं, जिससे बेरोजगार परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों की आत्महत्याओं का मामला विधान परिषद में
उठाया गया, लेकिन सरकार ने सदन में झूठ बोलते हुए प्रदेश भर में एक भी
शिक्षामित्र के आत्महत्या न किए जाने का दावा किया है। उन्होंने अखिलेश
सरकार के दौरान जनहित योजनाओं का बखान किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार
ने जो विकास कार्य कराए थे व योजनाएं चलाई थी सरकार ने उन योजनाओं में से
अधिकतर योजनाओं को बंद कर दिया है। या फिर उनके नाम बदल दिए हैं। पत्रकारों
ने डिप्टी सीएम द्वारा नकल पर पूर्ववर्ती सरकारों को दोषी ठहराए जाने का
मामला उठाया। इसके जवाब में एमएलसी ने कहा कि सरकार युवाओं को नकलची न
बताए। उन्होंने जिले में दर्जनों आइएएस, पीसीएस में नौकरी पाए युवाओं का
उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि यह युवा भी पूर्ववर्ती सरकारों में आइएएस व
पीसीएस बने हैं। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, जितेंद्र ¨सह जीतू,
आदर्श दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें