जागरण संवाददाता, उन्नाव : बेसिक शिक्षा परिषद के एडेड स्कूलों में
शिक्षकों की भर्ती के प्रकरण की जांच एडी बेसिक ने शुक्रवार को की। जिला
मुख्यालय पहुंच उन्होंने दस्तावेज को खंगालना शुरू कर दिया।
पटल बाबुओं को
इसकी भनक लगी तो महकमे में खलबली मच गई। कुछ महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच
उन्होंने डीआईओएस के चेंबर में बैठ कर की।
मामला तत्कालीन बीएसए कौस्तुभ कुमार ¨सह से जुड़ा है। इनका कार्यकाल
जिले में जुलाई 2015 से अगस्त 2016 के मध्य था। इस दौरान परिषदीय के एडेड
स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्तियां हुई थी। अनियमितताओं के मिलने पर जांच
परिषद ने शुरू करा दी। प्रकरण की जांच कर रहे एडी बेसिक कानपुर मंडल फतेह
बहादुर ¨सह शुक्रवार पूर्वाह्न 11:30 बजे के करीब जिला बेसिक मुख्यालय
पहुंचे थे। उन्हें देख पटल बाबूओं और शिक्षाधिकारियों के हाथ पांव फूल गए।
बीएसए कार्यालय में ज्यादा देर समय न देकर वह डीआईओएस के चेंबर में पहुंच
गए। जहां से उन्होंने अपनी जांच पूरी की। करीब 28 शिक्षकों की नियुक्ति से
जुड़ा मामला है। वह कुछ अभिलेख अपने साथ ले गए हैं।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें