रेलवे में सहायक लोको पायलट और टेक्नीशियन की परीक्षा देने के लिए
अभ्यार्थियों को अब पांच गुना अधिक आवेदन शुल्क देना होगा। अभी तक आवेदन
शुल्क सौ रुपये था, लेकिन शनिवार को जारी हुए नोटिफिकेशन में शुल्क पांच सौ
रुपये है। इसके अलावा एससी-एसटी अभ्यार्थियों को आवेदन करने के लिए पहली
बार आवेदन शुल्क देना होगा। परीक्षा में शामिल होने के उपरांत उन्होंने
शुल्क रिफंड हो जाएगा।
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने शनिवार को सहायक लोको पायलट और टेक्नीशियन
पद के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया। आरआरबी इलाहाबाद के अंतर्गत
उत्तर मध्य रेलवे में 2559 और उत्तर रेलवे में 1098 पद सहायक लोको पायलट के
भरे जाएंगे। एनसीआर में टेक्नीशियन के 854 और एनआर में 183 पद भर जाएंगे।
पांच मार्च तक आरआरबी की साइट पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। अभी तक
सामान्य वर्ग के अभ्यार्थियों को आवेदन शुल्क सौ रुपये और एससी-एसटी वर्ग
के लिए अभ्यार्थियों को आवेदन शुल्क नहीं देना होता था। लेकिन इस बार
सामान्य वर्ग के लिए अभ्यार्थियों के लिए आवेदन शुल्क पांच सौ रुपये हो गया
है। 1एससी-एसटी, एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूडी, महिला, थर्ड जेंडर और
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यार्थियों को आवेदन करने के लिए 250 रुपये
शुल्क देना होगा। इस वर्ग के अभ्यार्थी जब परीक्षा में शामिल हो जाएंगे, तब
यह राशि उनके द्वारा दिए गए बैंक खातों में रिफंड हो जाएगी।
आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी का कहना है कि अभी तक एससी-एसटी
वर्ग के अभ्यार्थियों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता था। इस कारण बड़ी
संख्या में इस वर्ग के अभ्यार्थी आवेदन करते थे, लेकिन परीक्षा में शामिल
नहीं होते थे। इसलिए अब नई व्यवस्था की गई है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें