नई दिल्ली, प्रेट्र : किसी करदाता की ओर से भरे गए आयकर रिटर्न और विभाग
द्वारा बैंकों व अन्य वित्तीय संस्थानों से जुटाए गए आंकड़ों में मामूली
अंतर के लिए नोटिस नहीं भेजा जाएगा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड
(सीबीडीटी) ने रविवार को यह जानकारी दी। नए वित्त
विधेयक में छोटे और वेतनभोगी वर्ग के करदाताओं को राहत देने के लिए यह
बदलाव किया जा रहा है।
सीबीडीटी के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने कहा, ‘इस तरह के मामलों में आंकड़ों
में मामूली अंतर होने पर नोटिस जारी नहीं करने का निर्णय लिया गया है। हम
करदाताओं पर भरोसा करते हैं और आयकर रिटर्न फाइलिंग को आसान बनाने का
प्रयास कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि कई बार छोटे-मोटे अंतर की वाजिब वजह
होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रावधान में बदलाव किया जा रहा है। इस
फैसले से सबसे ज्यादा वेतनभोगी और छोटे करदाताओं को राहत मिलने की उम्मीद
की जा रही है। चंद्रा के अनुसार 1 अप्रैल 2018 से यह नया नियम लागू कर दिया
जाएगा। वर्तमान में आयकर विभाग का बेंगलुरु स्थित सेंट्रल प्रोसेसिंग
सेंटर इस मामले में नोटिस जारी करता है। चंद्रा ने हालांकि स्पष्ट किया कि
आंकड़ों में बड़ा अंतर पाए जाने पर या संदेह होने पर पहले की तरह ही नोटिस
दिया जाता रहेगा।1सरकार ने मजबूत किया प्रत्यक्ष कर सुधार: सुशील चंद्रा ने
कहा कि सकार ने प्रत्यक्ष कर सुधारों को मजबूत किया है। इससे बड़ी संख्या
में करदाताओं को कर के दायरे में लाया गया है और करदाताओं की संख्या आठ
करोड़ पर पहुंच गई है। उद्योग मंडल एसोचैम के एक कार्यक्रम में चंद्रा ने
यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी आयकर अधिकारी किसी मामले को अपनी
मनमर्जी से जांच केलिए नहीं चुन सकता। वैसे भी आयकर विभाग कुल मामलों में
से केवल 0.5 फीसद को ही जांच के लिए चुनता है।1सीबीडीटी के प्रमुख ने कहा,
‘कर अधिकारी और करदाता के बीच सीधे संपर्क को आयकर विभाग समाप्त कर रहा है।
कोई आयकर अधिकारी अपने विवेक के आधार पर आपका मामला जांच के लिए नहीं उठा
सकता है। सीबीडीटी के चेयरमैन के रूप में मैं भी कोई मामला खुद जांच के लिए
नहीं चुन सकता।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें