इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का गठन अब तक न होने से
प्रतियोगियों में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। अनशनकारियों ने मंगलवार को
कलेक्ट्रेट पहुंचकर आवाज बुलंद की। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। अनशन कर
रहे कुछ प्रतियोगियों की तबीयत बिगड़ गई है जिन्हें अस्पताल में भर्ती
कराया गया।
प्रतियोगी मोर्चा के बैनर तले चयन बोर्ड के गठन की मांग कर रहे
प्रतियोगियों का कहना है कि उन्हें मिला आश्वासन कोरा ही साबित हुआ। जिससे
23 जनवरी से पुन: क्रमिक अनशन की शुरुआत करनी पड़ी और 26 जनवरी से बेमियादी
अनशन चल रहा है। मंगलवार को प्रतियोगी डीएम कार्यालय पहुंचे और
मुख्यमंत्री को ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजकर बोर्ड के शीघ्र गठन
की मांग दोहराई। प्रतियोगियों ने चेतावनी दी है कि अनशन चलता रहेगा चाहे
वहीं उनकी जान ही क्यों न चली जाए। मोर्चा संयोजक विक्की खान, कोर कमेटी
अध्यक्ष अनिल कुमार पाल, मोर्चा अध्यक्ष शेर सिंह, महेश पाल ने कहा कि
सरकार को बोर्ड का गठन शीघ्र करना चाहिए।
आज इलाहाबाद बंद का आयोजन : प्रतियोगी छात्र मोर्चा ने 31 जनवरी को
इलाहाबाद बंद करने की चेतावनी दी है। मोर्चा अध्यक्ष शेर सिंह ने कहा कि
इलाहाबाद बंद के दौरान कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार
की होगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें