राज्य सरकार ने प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए दूसरे प्रदेश
के युवाओं को भी पात्र मान लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की
अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश बेसिक
शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली में संशोधन संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी
गई।
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कैबिनेट में हुए फैसले के बारे
में बताया कि कु. पल्लवी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य में हाईकोर्ट के
आदेशों के आधार पर यह फैसला किया गया है। प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक
भर्ती के लिए अभी तक केवल यूपी वालों को ही पात्र माना जाता रहा है।
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों
में शिक्षक भर्ती के लिए न्यूतम अर्हता संबंधी अधिसूचना समय-समय पर जारी
किया है। इसके आधार पर अर्हता रखने वाले युवा प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक
भर्ती के लिए अब पात्र माने जाएंगे।
कक्षा आठ तक के छात्रों को मुफ्त स्वेटर
कैबिनेट की बैठक में इसके अलावा कक्षा आठ तक के बच्चों को मुफ्त स्वेटर दिए
जाने संबंधी आदेश को मंजूरी दी गई। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि ठंड से
बचाव के लिए कक्षा आठ तक के बच्चों को मुफ्त स्वेटर देने संबंधी आदेश पूर्व
में जारी कर दिया गया था। वित्तीय वर्ष 2017-18 में 390.03करोड़ रुपये की
बजट में व्यवस्था की गई थी। इसमें 266 करोड़ रुपये जारी किया जा चुका है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें