इलाहाबाद हाईकोर्ट ने परिषदीय विद्यालयों में 12460 सहायक अध्यापक भर्ती की
रुकी हुई प्रक्रिया को चार हफ्ते में शुरु करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने
अभ्यर्थियों की विशेष अपील पर सुनवाई करते हुए भर्ती में क्वालिटी प्वांइट
मार्क्स दिए जाने को सही बताते हुए याचिका निस्तारित कर दी है.
कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया है कि शिक्षक भर्ती की नई नियमावली
पुरानी भर्तियों पर लागू नहीं होगी. कोर्ट ने चार हफ्ते में 12460 सहायक
अध्यापकों की भर्ती शुरु करने का राज्य सरकार को आदेश दिया है. याचिकाकर्ता
कुलदीप सिंह और पांच अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस तरुण
अग्रवाल और जस्टिस सुमित्रा दयाल सिंह की डिवीजन बेंच ने यह आदेश दिया है.
गौरतलब है कि 12460 शिक्षक भर्ती का शासनादेश 15 दिसम्बर 2016 को हुआ था.
जिसकी पहली काउंसिलिंग 18 से 20 मार्च 2016 को पूरी भी हो चुकी है लेकिन
अभ्यर्थियों को क्वालिटी प्वांइट मार्क्स दिए जाने को लेकर बीटीसी 2012 और
2013 के अभ्यर्थियों के बीच विवाद हो गया था. जिसके बाद मामला हाईकोर्ट की
दहलीज पर पहुंच गया था. वहीं कोर्ट से मामला निस्तारित होने के बाद अब
भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरु होने को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह है.
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें