नई दिल्ली : सीबीएसई ने कक्षा छह से आठ तक के लिए समान मूल्यांकन वाली
अपनी नीति को वापस ले लिया है। सीबीएसई ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण
आयोग (एनसीपीसीआर) की आपत्ति के बाद यह फैसला लिया
है। आयोग ने सीबीएसई स्कूल में लागू समान मूल्यांकन
नीति को शिक्षा के अधिकार (आरटीई) कानून का
उल्लंघन बताया था। सीबीएसई ने
अपने पूर्व के आदेश में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू करने के
लिए समान मूल्यांकन नीति लागू करने का फैसला किया था। इसके तहत
विद्यार्थियों के कक्षा छह में पहुंचने पर ही उनमें विश्वास बढ़ाने के लिए
छठी से लेकर आठवीं तक के लिए समान मूल्यांकन प्रणाली, इसी तर्ज पर परीक्षा
पैटर्न और रिपोर्ट कार्ड जारी करने का फैसला किया था। इस पर आपत्ति जताई
जाने के बाद सीबीएसई ने एनसीपीसीआर को हलफनामे के जरिये जानकारी दी थी कि
उसने संचालन इकाई के फैसले के अनुरूप कक्षा छह से कक्षा आठ तक के लिए समान
मूल्यांकन प्रणाली, परीक्षा और रिपोर्ट कार्ड के संबंध में जारी पूर्व के
आदेश को निरस्त कर दिया है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें