चंदौली. यूपी के चंदौली जिले में चकिया तहसील अन्तर्गत
इलिया स्थित दुर्गावती बालिका इंटर कॉलेज में पहुंचे एसडीएम ने परीक्षा
ड्यूटी कर रहे विकलांग शिक्षक को धक्का देकर बाहर निकलवा दिया।
उनके इस
व्यवहार से स्कूल के शिक्षकों में नाराजगी है और शिक्षकों ने एसडीएम से
माफी मांगने की शर्त रखी है, चेतावनी दी है कि यदि वो माफी नहीं मांगते तो
हम लोग बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करेंगे। प्रिंसिपल का कहना है कि
उन्होंने इस वाकये की शिकायत डीएम से कर दी है।
दरअसल सुबह की शिफ्ट में गृह विज्ञान की परीक्षा थी। दुर्गावती बालिका
इंटर कॉलेज के जिस कक्ष में यह वाकया हुआ वहां दिव्यांग शिक्षामित्र के साथ
ही एक महिला शिक्षिका भी परीक्षा ड्यूटी कर रही थीं। इसी दौरान एसडीएम का
बैच अचानक वहां पहुंचा और सीधे उसी कमरे में गया। यह पूरा घटनाक्रम वहां
लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में साफ दिखा कि एसडीएम विकलांग
शिक्षक से पहले कुछ पूछताछ करते हैं और उसके बाद उन्हें धक्का देकर बाहर कर
देते हैं। विकलांग शिक्षामित्र का कहना है कि एसडीएम ने पहुंचकर उनका
ड्यूटी कार्ड मांगा। मैंने जब उन्हें बताया कि मुझे बीआरसी से आदेश मिला है
तो हाथ पकड़कर धकेल कर बाहर निकाल दिया। उन्होंने गैलरी में अपशब्द कहने
का आरोप भी लगाया है।
उधर इस मामले में स्कूल की प्रिंसिपल का कहना है कि वह कैमरे से सब
देख रही थीं। कहा कि जो विकलांग शिक्षामित्र को विभाग से नियुक्ति पत्र
लिखकर दिख गया था वह उन्हांने दिखाया तो उन्होंने धक्का देकर बाहर निकाल
दिया। कहा कि हम एसडीएम के खिलाफ उनसे बड़े अधिकारी के पास जाएंगे और अगर
वहां भी नहीं सुनी गयी तो हम परीक्षा का बहिष्कार करेंगे। जब तक एसडीएम
माफी नहीं मांगते हैं तब तक हम परीक्षा नहीं कराएंगे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें