इलाहाबाद : पीसीएस 2017 की मुख्य परीक्षा के लिए मंगलवार से आवेदन शुरू
हो गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 14 हजार 32 अभ्यर्थियों को
इसमें शामिल होना है। वेबसाइट पर पांच फरवरी तक आवेदन किए जा
सकते हैं। हालांकि परीक्षा कैलेंडर में पीसीएस की मुख्य
परीक्षा 17 मार्च को घोषित करने के बावजूद उप्र लोकसेवा आयोग ने परीक्षा
की तारीख और कार्यक्रम अलग से जारी करने की जानकारी देकर संकेत दिए हैं कि
अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिए जाने पर विचार किया जा रहा
है। उप्र लोकसेवा आयोग ने सोमवार को ही अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम
से आवेदन की पूरी जानकारी दी है। इसमें आवेदन की प्रक्रिया भी बताई गई है।
पीसीएस की मुख्य परीक्षा इलाहाबाद और लखनऊ के केंद्रों में होगी।
अभ्यर्थियों को इलाहाबाद या लखनऊ में कोई एक केंद्र समेत दो वैकल्पिक विषय
का चयन करना है। परीक्षा की आस लगाए अभ्यर्थियों ने मंगलवार से आवेदन करने
शुरू भी कर दिए। ऑनलाइन आवेदन पांच फरवरी तक किया जा सकता है, जबकि इसकी
हार्ड कापी 28 फरवरी तक आयोग में जमा की जा सकती है। वहीं मुख्य परीक्षा की
तारीख को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस बरकरार है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें