इलाहाबाद : शिक्षा निदेशालय में प्रशिक्षु शिक्षकों का बेमियादी अनशन
सोमवार को समाप्त हो गया। परिषदीय विद्यालयों में मौलिक नियुक्ति की मांग
शासन स्तर पर विचाराधीन होने और बेसिक शिक्षा सचिव मनीषा
त्रिघाटिया से फोन पर मिले आश्वासन के बाद अनशन समाप्त
कर दिया है।
प्रशिक्षु शिक्षकों का बेमियादी अनशन 12 दिनों तक चला। भोजराज
सिंह व रामसजीवन विश्वकर्मा सहित संदीप पांडेय ने बताया कि मौलिक नियुक्ति
की मांग प्रदेश सरकार पूरी नहीं कर रही है, जबकि वे इसकी सभी अर्हता रखते
हैं। बताया कि पांच महीने से वे नियुक्ति की मांग कर हैं। सोमवार को
प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी सुहास एलवाई से मुलाकात कर अपनी बात फिर से
रखी। जिलाधिकारी ने उनकी वार्ता बेसिक शिक्षा सचिव से फोन पर कराई। इसके
कुछ देर बाद ही अनशन समाप्त कर दिया गया। इस दौरान आशीष पांडेय, अजय हंस,
सोहिनी शुक्ला, सरिता सिंह, नबीला सईद और शिखा शर्मा आदि प्रशिक्षु शिक्षक
मौजूद रहे। 1’>>बेसिक शिक्षा सचिव से फोन पर वार्ता के बाद लिया
निर्णय 1’>>विद्यालयों में मौलिक नियुक्ति की मांग, कई दिनों से कर
रहे थे अनशन1
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें