इलाहाबाद : राजकीय माध्यमिक कालेजों में 10768 एलटी ग्रेड शिक्षकों के
चयन से पहले ही हिंदी शिक्षक आदि पदों पर अर्हता का पेंच फंसा है। माध्यमिक
कालेजों के शिक्षकों की अर्हता तय करने वाले माध्यमिक शिक्षा परिषद यानि
यूपी बोर्ड ने इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की है।
बोर्ड सचिव नीना
श्रीवास्तव ने उप्र लोकसेवा आयोग सचिव को इस संबंध में पत्र भेजा है कि
उनके यहां हिंदी शिक्षक की दो अर्हताएं मान्य हैं।
एलटी ग्रेड भर्ती में सपा शासनकाल की ही अर्हताएं घोषित होने से खफा
अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को उप्र लोकसेवा आयोग कार्यालय पर प्रदर्शन किया
था। वह अभ्यर्थी शनिवार को पहले शिक्षा निदेशालय पहुंचे, वहां अवकाश होने
से माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय पर सचिव को ज्ञापन सौंपा। सचिव ने
उन्हें आश्वस्त किया कि वह आयोग को अर्हता की स्थिति करा रही हैं। बोर्ड
सचिव ने आयोग सचिव को भेजे पत्र में कहा है कि इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम
1921 में हिंदी शिक्षक की अर्हता 2016 में संशोधित हुई थी। हिंदी शिक्षक की
अर्हता इंटर में संस्कृत व हिंदी में स्नातक तय हुई। इसका विरोध होने पर
बोर्ड ने नियमावली में संशोधन करके दो नियम बनाए। बीए हिंदी व इंटर संस्कृत
अथवा बीए हिंदी व संस्कृत विषय से उत्तीर्ण अब यह दोनों मान्य हैं। इससे
अभ्यर्थियों ने खुशी मनाई। यहां अनिल कुमार पाल, विक्की खान, अंबुज
त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें