बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल ने सोमवार
को उत्तर प्रदेश विधानसभा में कहा कि सरकार परिषदीय विद्यालयों में 12,460
शिक्षकों की भर्ती मामले में कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रही है। फैसला
आने पर सरकार उचित कार्यवाही करेगी।
अनुपमा विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू द्वारा
12,460 शिक्षकों को तत्काल नियुक्ति पत्र जारी कराने की मांग को लेकर लाए
गए कार्यस्थगन प्रस्ताव का जवाब दे रही थीं। लल्लू ने कहा कि पिछली सरकार
में यह भर्ती शुरू हुई थी। पहले चरण की काउंसिलिंग भी हो चुकी है, लेकिन नई
सरकार ने भर्ती पर रोक लगा दी। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच व डबल बेंच
नियुक्ति पत्र जारी करने का आदेश दे चुकी है लेकिन उस पर अमल नहीं हो रहा
है।
बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि पहले चरण की काउंसिलिंग के बाद चुनाव आचार
संहिता लग गई थी, जिससे आगे की काउंसिलिंग नहीं हो पाई। इस प्रकरण में
नियमावली त्रुटिपूर्ण थी। कोर्ट ने सरकार को नियमावली में संशोधन का अधिकार
दिया है। इस मामले में स्पेशल अपील की गई है जिसकी हाईकोर्ट में सुनवाई हो
रही है। निर्णय आने पर आगे की कार्यवाही होगी। नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद
चौधरी ने भी नियुक्ति पत्र दिलाने की मांग की।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें