लखनऊ : सरकार की मंशा न समझ पाने वाले अफसरों से निर्ममता से पेश आने का
गुरुवार को एलान करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तल्ख तेवर
शुक्रवार को दिखाई दिये। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 12460
शिक्षकों की
भर्ती में नियुक्ति पत्र पाने के लिए साल भर से कोर्ट से लेकर शासन तक का
दरवाजा खटखटाने वाले अभ्यर्थियों की दलीलें सुनने के बाद उन्होंने अपर
मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा राज प्रताप सिंह को मामले में हीलाहवाली करने के
लिए फटकार लगाई। मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव को अभ्यर्थियों की समस्या
का जल्दी समाधान करने का निर्देश दिया और प्रकरण पर की गई कार्यवाही की
रिपोर्ट एक हफ्ते में तलब की है। साथ ही दो टूक लहजे में यह भी साफ कर दिया
कि ‘शिक्षक बनने वाले अभ्यर्थी सड़क पर प्रदर्शन करते नहीं दिखने चाहिए।
ऐसे युवाओं का स्थान स्कूल है, उन्हें वहां भेजिए।’ ये अभ्यर्थी पिछले एक
साल से खुद को प्राथमिक शिक्षक का नियुक्ति पत्र दिये जाने की मांग को लेकर
आंदोलित हैं। अपनी मांग अनसुनी किये जाने से नाराज अभ्यर्थियों ने बीटीसी
12460 शिक्षक भर्ती संघ के बैनर तले गुरुवार को दोपहर में भाजपा के प्रदेश
कार्यालय पर प्रदर्शन किया था और पुलिस द्वारा वहां से खदेड़े जाने के बाद
शाम को उन्होंने निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय परिसर में
डेरा डाला था।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें