इलाहाबाद: प्रदेश भर के राजकीय माध्यमिक कालेजों के अतिरिक्त शिक्षकों
की स्थानांतरण/समायोजन प्रक्रिया फिर शुरू होने जा रही है। माध्यमिक शिक्षा
निदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को अतिरिक्त शिक्षकों को सूचीबद्ध करने
का का निर्देश जारी किया है। इस बार यह कालेज में विषयवार व छात्र संख्या
के अनुरूप
अतिरिक्त शिक्षक चिन्हित होंगे। ज्ञात हो कि पहले सिर्फ छात्र
संख्या को ही आधार बनाकर अतिरिक्त शिक्षक घोषित किया गया था।1माध्यमिक
शिक्षा निदेशक डॉ. अवध नरेश शर्मा ने डीआइओएस को भेजे निर्देश में कहा है
कि बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा का अधिनियम 2009 के प्रावधानों के अनुसार अब
विषयवार व छात्र संख्या के अनुसार अतिरिक्त शिक्षकों का फिर से निर्धारण
किया जाना है। 1डीआइओएस 16 मार्च तक अपने जिले के अतिरिक्त शिक्षकों का
चिह्नंकन करके सूची निर्धारित प्रारूप पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को
सौंपे। इस कार्य में पूरी सावधानी व पारदर्शिता रखना जरूरी है।
यह भी कहा गया है कि यदि चिन्हांकन में शिक्षा निदेशालय या फिर शासन स्तर
तक शिकायतें आती हैं तो डीआइओएस के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। निदेशक
ने इसका प्रारूप भी सभी जिलों को भेजा है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक
19 मार्च तक यह रिपोर्ट शिविर कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।
स्थानांतरण/समायोजन की सूची बनाने का जिला विद्यालय निरीक्षकों को आदेश
इस बार विषयवार और कालेज की छात्र संख्या के अनुसार होगा निर्धारण
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें