नई दिल्ली, प्रेट्र : सैन्य बलों के अनुरोध पर विचार करते हुए सरकार ने
शहीदों के परिवार को बड़ी राहत दी है। इसने शहीद, दिव्यांग, लापता अफसरों
और जवानों के बच्चों की शिक्षा के लिए फीस की भुगतान सीमा 10 हजार रुपये
प्रति माह को खत्म कर दिया है। सरकार द्वारा सीमा सीमित करने पर सैनिकों और
पूर्व सैनिकों ने दुख जताया था।
वित्त मंत्रलय ने इस सिलसिले में नोटिस जारी कर कहा है कि शहीदों के बच्चों
को शैक्षणिक मदद की 10 हजार रुपये की सीमा खत्म कर दी गई है। रक्षा मंत्री
निर्मला सीतारमण ने वित्त मंत्रलय को पत्र लिखकर खर्च की सीमा खत्म करने
का अनुरोध किया था। 1वित्त मंत्रलय ने कहा है कि सरकारी मदद सिर्फ सरकारी
स्कूलों, सरकार से सहायता प्राप्त स्कूलों और केंद्र या राज्य सरकार से
मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ाई के लिए ही दी जाएगी। केंद्र या राज्य
सरकार से वित्त पोषित स्वायत्त संस्थानों में पढ़ने वाले शहीदों के बच्चों
को भी इस योजना के तहत मदद दी जाएगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें