बछरावां/रायबरेली (ब्यूरो) – वित्तविहीन शिक्षकों को
मानदेय का भुगतान न होने के कारण माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के
प्रदेश उपाध्यक्ष अहिबरन सिंह संपूर्ण रायबरेली जिले के ब्लकों के
वित्तविहीन
विद्यालयों का साइकिल से भ्रमणकर शिक्षकों को मूल्यांकन
बहिष्कार के लिए जागरूक करने के बाद आज अपने विद्यालय श्रीमती रामदुलारी
तालुकेदरिया इंटर कलेज सेहगों पहुंचे। जहां शिक्षकों ने प्रदेश उपाध्यक्ष
अहिबरन सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या आशा
देवी एवं शाखा मंत्री अखिलेश कुमार ने कहा कि शिक्षक संगठन शिक्षकों के हित
में कार्य करें तो सरकार को मानदेय ही नहीं समान कार्य के लिए समान वेतन
भी देना पड़ेगा। वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अहिबरन सिंह
ने वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय भुगतान ना होने के कारण साइकिल से पूरे
रायबरेली के सभी वित्तविहीन विद्यालयों का भ्रमणकर जागरुक किया।
विद्यालय श्रीमती रामदुलारी तालुकेदरिया इंटर कलेज सेहगों आने पर स्वागत
करने वालों में विजय सिंह, आसाराम, शिव शंकर, सुधीर कुमार, ज्ञानेंद्र
कुमार, सुमेर सिंह, महीपति, मनीष, जय राम वर्मा, धीरेंद्र, मंसाराम, सुनील,
महेंद्र, श्रुति, सुमन, बाला चौधरी, विजय कुमार, रामशंकर, अरविंद कुमार,
हृदय प्रकाश, अनिल कुमार, प्रदीप, दिनेश कुमार, संतोष कुमार आदि
शिक्षक-शिक्षिकाएं व कर्मचारियों ने किया प्रदेश उपाध्यक्ष अहिबरन सिंह ने
संबोधित करते हुए कहा कि पूरे जिले में ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में
शिक्षकों में इस वर्तमान सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। कई बार अपनी
मांगों को लेकर प्रदेश एवं जिला स्तर पर ज्ञापन दिए गए, लेकिन इस सरकार की
हठधर्मिता के कारण ज्ञापन में दी गई। मांगों को स्वीकार नहीं किया गया।
इसलिए यह निर्णय लिया गया, कि जब तक हमारी मांगों को स्वीकार नहीं किया
जाएगा। तब तक आगामी मूल्यांकन बहिष्कार जारी रखा जाएगा ना काफी जांचेंगे ना
जांचने दिया जाएगा। मूल्यांकन केंद्रों पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया
जाएगा। अगर सरकार जेल में डालती है तो डाल दे प्रदेश की सभी जिलों को
गिरफ्तारी देकर भरी जाएंगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें