इलाहाबाद : बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं
का मूल्यांकन शनिवार को विरोध के बीच शुरू हो गया है। कई जिलों में सुबह
वित्तविहीन परीक्षकों ने केंद्रों के सामने नारेबाजी व प्रदर्शन किया। इसके
बाद भी राजकीय व अशासकीय कालेजों के परीक्षक पहुंचे।
पहला दिन होने से
मूल्यांकन के नाम पर खानापूरी ही हुई। इससे कम संख्या में कॉपियां जांची गई
है। बोर्ड प्रशासन का दावा है कि कार्य सोमवार से तेज होगा। 1 की उत्तर
पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रदेश के 247 केंद्रों पर शुरू हो गया है।
जौनपुर, अलीगढ़, शाहजहांपुर जैसे जिलों में ही उग्र विरोध हुआ, बाकी जगहों
पर वित्तविहीन शिक्षकों ने केवल विरोध दर्ज कराया है। अशासकीय व राजकीय
कालेजों के शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कराकर कार्य शुरू कर दिया है। पहले
दिन पांच फीसदी कॉपियां भी नहीं जांची जा सकी हैं। मूल्यांकन केंद्रों पर
एक लाख 46 हजार 275 परीक्षक लगाए गए हैं। इन्हें हाईस्कूल की दो करोड़ 17
लाख सात हजार 879 और इंटर की दो करोड़ 90 लाख 84 हजार 556 समेत कुल पांच
करोड़ सात लाख 92 हजार 435 कॉपियां जांचना है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी
कैमरे लगे हैं।
जौनपुर, अलीगढ़, शाहजहांपुर में सुबह केंद्रों के बाहर प्रदर्शन
पहले दिन कम संख्या में पहुंचे परीक्षक
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें